भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।
अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है।
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
(दशहरा = दशहोरा = दसवीं तिथि)। ... हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। जो विश्व को यह शिक्षा देता है की बुराई चाहे कितनी ही शक्तिशाली क्यों न हो परंतु सत्य एवं अच्छाई के समक्ष स्थापित नहीं हो सकती, पाप का अंत होना तय होता है।
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
दशहरा जो विजयदशमी त्योहार के नाम से भी विख्यात रहा है। विजयादशमी भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाए या दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा अराधना का उत्सव रहा है।
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
इस पर्व को भगवती के 'विजया' नाम पर भी 'विजयादशमी' कहते हैं। इस दिन भगवान रामचंद्र चौदह वर्ष का वनवास भोगकर तथा रावण का वध कर अयोध्या पहुँचे थे। इसलिए भी इस पर्व को 'विजयादशमी' कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आश्विन शुक्ल दशमी को तारा उदय होने के समय 'विजय' नामक काल होता है। यह काल सर्वकार्य सिद्धिदायक होता है। इसलिए भी इसे विजयादशमी कहते हैं।
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
इस साल दशहरे (Dussehra) का त्यौहार 8 अक्टूबर 2019 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा।
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019
भारतीय त्यौहार चित्र चार्ट दशहरा 2019